सहमति से बना संबंध, कई वर्षो बाद हो गया बलात्कार !


सहमति के साथ बनाया था दोनों ने संबंध, फिर कई वर्षो बाद लड़की ने कहाँ उसने किया था बलात्कार !


कुछ सालों से इस तरह की घटनाओं की तादाद बहुत बड़ गई है । इस तरह की घटनाओं में जो पीड़ित लड़की होती है उसके साथ दोषी पुरुष एक बार या कई दिनों, महीनों तक कई बार शोषण या बलात्कार करता है।


कुछ घटनाओं में पीड़िता लड़की किसी दवाव के चलते अपनी आपबीती समाज के सामने नहीं ला पाती।


उस पीड़ित लड़की को दोषी पुरूष किसी न किसी प्रकार से चुप रहने का दबाब बनायें रखता हैं। पीड़ित लड़की अपनी आबरू को सरे-आम यू ही नहीं उछाल सकती, और मजबूरी वस चुप रहना ही ठीक समझती हैं।


इस तरह की घटनाओं में लड़कियों या महिलाओं की भूमिका पर किसी तरह का संदेह कर पाना भी दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार माना जाता हैं।
पर आपने ये सोचा है कोई पीड़िता अपने साथ हुए इस दुष्कर्म को ओर किस वज़ह से छुपाती हैं, आज हम इस तरह की घटनाओं के होने के वज़हों पर रोशनी डालते हैं।



असल मे इस तरह की घटनाओं पर ध्यान दे तो पीड़ित महिला या लड़की लंबे समय से उस दोषी पुरुष के संबंध में रहती है, ये संबंध जरूरी नही की शारीरिक हो बनाया गया संबंध हो।


पर इन दोनों के बीच ज्यादा समय एक साथ गुजारने की वजह से कभी-कभी सहमति से शारीरिक संबंध भी बन जाते हैं और कानून की माने तो सहमति से दो लोगो के बीच बनाये गए संबंध को रेप या बलात्कार नहीं कहा जा सकता।


कानून की माने तो इस घटना में कोई दिक्कत नही है पर जब वो ही लड़की या महिला कई सालों के बाद ये बोले कि उस व्यक्ति ने मेरे साथ रेप किया था, तो उस पुरूष का जेल की सलाखों के पीछे पहुँचना तय हो जाता हैं।


इस तरह के मामले अधिकतर बाबाओं, बिज़नेस मेन, बॉस ओर उसकी एम्प्लॉई या सीधे-सीधे तौर पर देखे तो दो ऐसे लोग जो किसी वजह से रोज साथ रहते हो या एकदूसरे से काम के कारण उनका मिलना-जुलना चलता रहता हो।


में ये नही कहता कि इस तरह की घटनाएं हमेशा ही सहमति के साथ बनी हो, पर ये जरूर है अगर कोई एक भी घटना सहमति के साथ हुई हो तो उसमें उस पुरुष को ही दोषी बनाया जाना गलत हैं।


बल्कि उस पीड़ित लड़की या महिला को भी कानून की धारा के तहत दोषी मानना चाहिए। या उस पीड़िता से ये पूछा जाना चाहिए इतने सालों का वक्त क्यों लिया उसने करने के लिए।


किसी भी तरह की सहमति से बनाये गए संबंध को बाद में बलात्कार या रेप का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।