न्यूटन और आइंस्टीन जैसा दिमाग 10साल उम्र में पास की 10वीं परीक्षा

                   krshana gupta


6 साल की उम्र में 5वी, 8 साल की उम्र में 8वी, 10 साल की उम्र में 10वी पास करने वाली कृष्णा गुप्ता।


जिस उम्र में बच्चे गुड्डे-गुड़ियों के साथ खेलते है उस उम्र में कृष्णा गुप्ता का IQ Level आइंस्टीन और न्यूटन जैसा। एक छोटी सी बच्ची जिसने महज 6 साल की उम्र में पास कर ली 5वी की परीक्षा। अद्भुत स्मरण शक्ति की धनि कृष्णा गुप्ता की कहानी।


कृष्णा गुप्ता का जन्म मध्य प्रदेश के जिला खरगोन के शहर लोनारा में 19 अक्टूबर 2008 को हुआ। कृष्णा गुप्ता अपने माता-पिता अखिलेश और शीतल गुप्ता के साथ रहती है। बेटी कृष्णा के बचपन से ही माता पिता को ये अहसास हो गया था की उनकी बेटी दूसरे बच्चो से अलग है।


उसकी स्मरण शक्ति बहुत तेज़ है और वो एक जिज्ञासु प्रवत्ति की बच्ची है। जिसके चलते उन्होंने कृष्णा गुप्ता को छोटी सी उम्र में घर पर ही पड़ना शुरू कर दिया, पड़ते समय ऐसा देखा गया कृष्णा को जो भी पढ़ाया जाता था एक बार में ही उसे वो याद हो जाता था।


                 


उसकी इन खूबियों को देख कर बेटी का IQ Test करवाया गया जिसने सबको अचंभित कर दिया कृष्णा का IQ Level न्यूटन और आइंस्टीन के जैसा 150 निकला। आमतौर पर बच्चो का IQ level 100 के लगभग होता है।


कृष्णा बिना स्कूल जाये कम्प्यूटर में फर्राटे से टाइपिंग करती थी। इंग्लिश हो या हिंदी दोनों ही भाषा में टाइपिंग स्पीड बहुत तेज़ थी। हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत तीनो भाषा का भरपूर ज्ञान उस छोटी सी उम्र में कृष्णा के दिमाग में भरा हुआ था, अनगिनत सवालो के जबाब कृष्णा ऐसे देती थी मनो गूगल से पूछ रहे हो।


कृष्णा की पढ़ाई देख पिता अखिलेश ने 2014 में विशेष अनुमति लेकर बेटी कृष्णा को 5वी की परीक्षा दिलवाई। इस समय कृष्णा की उम्र ६ साल की थी। इसी तरह विशेष अनुमति लेते हुए कृष्णा 2016 में 8वी की परीक्षा (उम्र 8 साल )और 2018 में 10वी की परीक्षा (उम्र 10 साल ) में बैठी।


                       


छोटी उम्र के चलते कृष्णा को 12वी की परीक्षा देने का मौका नहीं मिल पा रहा है पर कृष्णा और उसके माता-पिता ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को एक आवेदन देकर परीक्षा देने की अनुमति मांगी है।


कृषणा बड़े होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर अपना येगदान देश की सेवा में देना चाहती है। हम यह तो कह सकते है,


जिस बच्ची ने महज़ ढाई साल की उम्र में कम्प्यूटर चलना सीख़ लिया उसके लिए आईपीएस पास करना कठिन नहीं होगा।